Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नल से पानी भरने के दौरान हुआ झगड़ा, नाबालिग लड़की ने महिला...

नल से पानी भरने के दौरान हुआ झगड़ा, नाबालिग लड़की ने महिला की चाकू मारकर की हत्या 

नई दिल्ली। फर्श बाजार के भीकम सिंह कॉलोनी में रहने वाली सोनी उर्फ सोनिया की पड़ोसी दंपती की 15 साल की बेटी ने चाकू मारकर हत्या की थी। पुलिस की जांच में खुलासा होने के बाद किशोरी को पकड़ लिया गया है। दोनों परिवार के सदस्यों के बीच नल से पानी भरने के दौरान झगड़ा हुआ था। इस दौरान सोनिया ने आरोपी लड़की का हाथ मरोड़ दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 अप्रैल की रात 10.59 बजे पुलिस को एक महिला को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही एसआई चंद्रपाल और हवलदार राहुल भीकम सिंह कॉलोनी गली नंबर दो के एक मकान की पहली मंजिल पर पहुंचे। कमरे में सतबीर की पत्नी सोनी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसकी कलाई पर दो-तीन चाकू के निशान थे और पेट पर एक छोटा सा चाकू लगने का घाव था।

पुलिसकर्मी उसे तुरंत हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। छानबीन में पता चला कि सोनी का अपने पड़ोसी, उसकी पत्नी और उनकी 15 साल की बेटी के साथ झगड़ा हुआ था। सोनी के पति ने पड़ोसी दंपति और उनकी बेटी पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर खुद ही चोट पहुंचाने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करवाई, जहां से टीम ने साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि शाम करीब 7.30 बजे मृतका का पड़ोसी की पत्नी और उसकी बेटी के साथ पहली मंजिल के नल से पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान सोनी ने लड़की का हाथ मरोड़ दिया।

लड़की इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल गई। लड़की के हाथ का एक्सरे किया गया। इसके बाद लड़की और उसकी मां अपने कमरे पर लौट आई। सोनी और उसके पति सतबीर के साथ फिर से उनका झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान सोनी को लड़की ने चाकू मार दिया। इस खुलासा के बाद लड़की को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनी का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...