गोवा। भारत में गांजे की खेती करना गैरकानूनी है। यहां ऐसा करने पर पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। मगर, कुछ लोग थोड़े से पैसों के लालच में इस काम से भी पीछे नहीं रहते। पुलिस ने एक ऐसे ही शख्स को गिरफ्तार किया है। गोवा में एक ब्रिटिश नागरिक ने अपने घर की छत पर गांजा का पौधा लगाया था। अब एनसीबी ने उसके खिलाफ एक्शन लिया है। वह घर में फूलों के पौधों के बीच में भांग के पौधों को उगा रहा था।
गोवा में अपने घर पर भांग उगाने के लिए एक ब्रिटिश नागरिक पर मामला दर्ज किया। एनसीबी की एक टीम को घर में अवैध रूप से गांजे की खेती के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने उत्तरी गोवा के सोकोरो में एक ब्रिटिश नागरिक के घर पर छापा मारा। पुलिस ने जिस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उसका नाम जेसन है और ब्रिटेन का रहने वाला है।







