Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बीजेपी कार्यकर्ता को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, पूरा...

बीजेपी कार्यकर्ता को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, पूरा परिवार दहशत में 

राजस्थान। कोटा के उद्योगनगर थाना इलाके में बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सुमन के घर बाहर सर तन से जुदा करने की धमकी से भरा एक कागज चस्पा मिला। कागज में लिखा है, अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। साथ ही पर्चे में धमकी देते हुए लिखा है कि ‘सुन अब तुझे तेरा राम बचाता है, या तेरा हिंदू धर्म। अब तेरी आवाज भी बंद हो जाएगी। अब हम तुझे नहीं छोड़ने वाले हैं। अल्लाह के बंदे हैं, अब तेरा सर तन से जुदा होकर रहेगा। मनोज…अब तेरा समय आ गया है। अब तुझे और तेरे परिवार को हमसे कौन बचाता है। आखिरी में नीचे लिखा है, अल्लाह हाफिज।

सुबह घर के बाहर यह धमकी भरा कागज मिलने से कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कागज को जब्त कर मामला दर्ज किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सुमन ने कहा कि सुबह मकान के गेट पर एक धमकी भरा कागज लगा मिला। साथ ही एक कागज जमीन पर भी पड़ा हुआ था। दोनों कागजों में ‘सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’ की धमकी लिखी हुई थी।

मनोज ने बताया कि जनवरी महीने में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कॉलोनी में भगवा झंडे लगाए थे, उस दौरान मंदिर के पास बकरा बांधने को लेकर भी विवाद हुआ था और मुझे जान से मारने व बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी शिकायत थाने में दी थी। उसके बाद आज किसी अज्ञात व्यक्ति मेरे मकान के बाहर धमकी भरे कागज लगा दिए, इससे पूरा परिवार दहशत में है।

उद्योग नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कागज चस्पा किए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और परिवार की सुरक्षा के लिए दो जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...