Saturday, September 19, 2026
Home Crime India घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, मौके पर...

घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, मौके पर फरार हुआ आरोपी 

हरियाणा। सोनीपत के गन्नौर के खेड़ी रोड स्थित घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलने पर गन्नौर एसीपी गोरखपाल राणा व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

खेड़ी रोड निवासी रोहित (23) पानीपत में क्रेन पर बतौर चालक कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि रोहित बुधवार को ही घर आया था। उनके नाम पर ली गई मोबाइल सिम का प्रयोग रोहित का भतीजा कर रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले ही उनके पड़ोसी मोनू ने वह सिम ले ली थी।

रोहित के घर आने पर उनके भतीजे ने बताया कि सिम मोनू ले गया है और वापस नहीं दे रहा। शुक्रवार सुबह रोहित ने मोनू के पास फोन पर सिम लौटाने की बात कही। आरोप है कि मोनू ने पहले फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, फिर कुछ देर बाद चाकू लेकर उनके घर पहुंचा और रोहित पर वार कर दिए। घर में मौजूद रोहित की मां बीच-बचाव करने आई तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और रोहित पर चाकू से कई वार कर भाग गया।

परिजनों ने लहूलुहान हालत में रोहित को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया। रोहित ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलने पर गन्नौर एसीपी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

अधिकारी के अनुसार
खड़ी रोड स्थित घर में घुसकर एक युवक पर चाकू से गोदकर हत्या करने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का मुआयना किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...