Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चरित्र पर शक के चलते पति ने काटा पत्नी का हाथ, 11...

चरित्र पर शक के चलते पति ने काटा पत्नी का हाथ, 11 साल की मासूम ने पुलिस को बताया पूरा मामला 

मध्य प्रदेश। अशोक नगर जिले में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी का हाथ काट डाला। महिला जिस हाथ से फोन पकड़कर बात करती थी, पति ने उसी को काट दिया और फिर अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना देहात थाना की जगदंबा कॉलीनी की है। जानकारी के अनुसार कमल अहिरवार अपनी पत्नी मिथलेश अहिरवार और बच्चों के साथ जगदंबा कॉलोनी में रहता हैं। घटना बुधवार-गुरुवार की रात की है। महिला के 11 साल के बेटी वैशाली ने बताया कि रात को हम सभी सो रहे थे।

अचानक ही मम्मी की चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो हम जाग गए। देखा कि पापा ने मम्मी के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर रहे हैं। वे मम्मी के हाथ और पैर दोनों काटना चाहते थे। लेकिन, हमारे जागने के बाद वे दाहिना हाथ काटकर अपने साथ लेकर भाग गए। इसके बाद मैंने मम्मी के कटे हाथ पर कपड़ा बांधा और पैदल ही अस्पताल के लिए निकली। रास्ते में पुलिस की गाड़ी हमें देखकर रुक गई, फिर वे हमें अस्पताल ले गए।

वैशाली ने कहा कि पापा ने मम्मी के कंधे पर भी कई बार किए थे। लेकिन, हमारी नींद नहीं खुली, शायद उन्होंने हम सबको नींद की गोली खिला दी थी। पुलिस ने घटना के बार फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से कटा हुआ हाथ और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

फोन पर बात करने पर शक करता था
घायल महिला ने बताया कि मैं किसी से भी बात करती थी तो वह शक करता था। उसके सामने बात करती थी तो भी शक करता था। इस बात को लेकर विवाद होता रहता था, लेकिन बाद में सब शांत हो जाता है। रात को दो-तीन बजे के करीब में सो रही थी। तभी उसने मेरा हाथ काट दिया। मेरे बच्चे मुझे सड़क पर लाए, वहां पुलिस मिल गई, जिन्होंगे गाड़ी से अस्पताल पहुंचा।

पुलिस ने कटा हाथ अस्पताल भेजा 
पुलिस ने बताया कि मिश्लेश अहिरवार के पति कमल अहिरवार ने कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काट दिया। केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है। उसने हाथ क्यों काटा अभी यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। महिला का कटा हाथ बरामद कर अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...