Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ब्रीफकेस में मिला टुकड़ों में कटा हुआ शव, जाँच में जुटी पुलिस 

ब्रीफकेस में मिला टुकड़ों में कटा हुआ शव, जाँच में जुटी पुलिस 

लुधियाना। रेलवे लाइन से ब्रीफकेस में एक व्यक्ति का टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला है। आशंका है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या करके शव को रेलवे लाइनों पर फैंक दिया, ताकि मामला आत्महत्या का नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पहले आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सिटी पुलिस को सूचित किया गया और डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। इसके अलावा ब्रीफकेस को भी फ्लाईओवर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। ताकि हत्यारों का सुराग लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मी को रेलवे लाइन पर व्यक्ति के शरीर के टुकड़े पड़े दिखाई दिए और उसने इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो देखा कि लाइन के ऊपर बने फ्लाईओवर पर खून से लथपथ ब्रीफकेस पड़ा था। इसमें शव को टुकड़ों में काट कर लाया गया था। आरोपी पूरे शव को रेल लाइन पर नहीं फेंक सका और कुछ टुकड़े ब्रीफकेस में भी पड़े थे। इससे साफ हो रहा था कि यह मामला हत्या का है।

एसीपी इनवेस्टिगेशन राजकुमार का कहना है कि घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी हर आने जाने वाले की फुटेज को चैक किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही हत्यारे का पता कर लिया जाएगा। इसके अलावा मृतक की भी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...