Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, केस दर्ज

पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, केस दर्ज

झज्जर।  झाड़ली गांव में कंपनी की लेबर लेने को लेकर पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर डीएसपी अनिल कुमार, एसएचओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवाया। मृतक के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दस लोगों को नामजद कर 6-7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

झाड़ली निवासी युद्धवीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि 42 वर्षीय मुकेश उसके चाचा का लड़का है। उनके गांव के पास जेके सुपर सीमेंट कंपनी का प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट की कुछ लेबर का टेंडर महेश गुप्ता ने ले रखा था। महेश गुप्ता की लेबर मोहनबाड़ी रोड पर मुकेश के बन हुए कमरों में किराए पर रहती है। इस लेबर की देखरेख का काम मुकेश करता था। उनके गांव के जितेन्द्र उर्फ हनुमान, दीपक, शुभम, मोहनबाड़ी गांव के मनजीत इस कंपनी में टेंडर लेना चाहते थे।

मुकेश पर लेबर को अपने मकान से भगाने का दबाव डाल रहे थे। करीब एक साल पहले हनुमान व अन्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस कंपनी की लेबर को मुकेश के मकान में ही रोक दिया था तथा दो दिन तक जेके सुपर कंपनी का काम बंद करवा दिया था। इस बारे में इनके खिलाफ मुकदमा थाना साल्हावास में दर्ज हुआ था। तब से ये मुकेश के साथ रजिंश बनाए हुए थे तथा जेके सुपर कम्पनी में काम लेने के लिए मुकेश को धमकी देते थे कि इस लेबर को यहां से भगा दे ताकि वह अपनी लेबर कम्पनी में लगा दे अन्यथा उन्होंने मारने की धमकी दी थी।

बुधवार शाम को वह, जयदीप निवासी झाड़ली जेके सुपर की पार्किंग के सामने अपने खेत में काम कर रहे थे। हमें अपने खेत के सामने जाखड़ ट्रासंपोर्ट के आफिस के सामने पार्किंग में कुछ झगडे़ की आवाज सुनाई दी। वह और जयदीप मौका पर पहुंचे तो देखा कि जितेन्द्र उर्फ हनुमान, दीपक, शुभम निवासी झाड़ली, मनजीत उर्फ दुधिया लिवासी मोहनलाड़ी, संदीप उर्फ बल्लङ निवासी मालियावास व 5-6 अन्य लड़के अपने हाथों में हथोडे़, डंडे व लोहे की राड लिए हुए मुकेश की तलाश कर रहे थे।

मुकेश ट्रांसपोर्ट के आफिस में बैठा हुआ था। मुकेश बाहर आकर देखने लगा तो जितेन्द्र उर्फ हनुमान व उसके साथियों को मुकेश को देखते  ही उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां पर काफी ट्रक चालक एकत्रित हो गए। जब वे ट्रक चालक छुडाने लगे तो आोपियों ने उनको डराकर दूर कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

मुकेश को तुरंत सरकारी अस्पताल मातनहेल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर जितेंद्र उर्फ हनुमान, दीपक, शुभम, मनजीत उर्फ दूधिया, संदीप उर्फ बल्लड़, पवन उर्फ जोगेंद्र, सतन, नर सिंह उर्फ नरडू, युद्धवीर उर्फ लारा, रवि व 6-7 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...