कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज पुलिस टीम ने दविश के दौरान 03 महिला सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 08 जरिकेन में 160 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की। तथा मौके पर 06 कुन्तल नष्ट किया गया।
जनपद में अवैध बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 09.04.2024 को 04 अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र नर्वदा निवासी वार्ड नं0 13 न0प0 मथौली बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर व 03 महिलाओं के पास से 08 जरिकेन मे 20-20 ली0 कुल 160 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया तथा मौके से 06 कुन्तल लहन नष्ट किया गया।
पुलिस टीम ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 160/2024 व 161/2024 व मु0अ0सं0 162/2024 मु0अ0सं0 163/2024 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।







