वाराणसी। विवाहिता ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता की शादी प्रतापगढ़ में हुई है। आरोप है कि युवक पड़ोस में रहता था और साल 2019 में प्रेम विवाह किया। इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।







