Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बेरहम मां ने आठ माह की मासूम बेटी की पानी में डूबोकर...

बेरहम मां ने आठ माह की मासूम बेटी की पानी में डूबोकर की हत्या, फिर बोरे में भरकर नाले में फेंका शव 

सोनभद्र। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बरगवां थाना क्षेत्र के हिंडाल्को महान प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर में बेरहम मां ने अपनी ही आठ माह की मासूम बेटी को पानी में डूबोकर मार डाला। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। पति को बच्ची के लापता होने की बात बताई। घटना बुधवार की है। आधी रात के बाद जब महिला की ममता जागी तो घटना का खुलासा हुआ। गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। शव आवास से कुछ दूर स्थित नाले से बरामद कर लिया है।

हिंडाल्को महान में कार्यरत रामलला तिवारी की पत्नी मोनू तिवारी बुधवार दोपहर घर के बाथरूम में कपड़े धो रही थी। उसने अपनी बच्ची मधु को कमरे में सुलाया था। जब वह कपड़े धोकर बाहर निकली तो बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिजन बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। वहां उन्होंने मासूम के अगवा किए जाने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इधर, आधी रात को मां को पश्चाताप हुआ और ममता जागी तो पूरा वाकया अपने पति से बता दिया। इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी।

महिला की निशानदेही पर घर से कुछ दूर नाले में बोरी में लिपटा मासू का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। बरगवां थाने के निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी के अनुसार मां ने ही मासूम की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। शुरुआती पूछताछ में क्रोध में आकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...