Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi छात्रों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते पथराव और मारपीट में...

छात्रों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदली, मौके पर हुई फायरिंग 

फायरिंग से क्षेत्र के निवासी दहशत में

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू

दिल्ली- एनसीआर। सेक्टर-125 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदल गई। मौके पर हुई फायरिंग से क्षेत्र के निवासी दहशत में आ गए। पथराव में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी सुशांत शर्मा और बागपत निवासी पारस धामा के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में निजी विवि के बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र उत्कर्ष ने कहा कि वह रायपुर गांव के पीजी में अन्य छात्रों के साथ रहता है। पीजी निजी विश्वविद्यालय से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। पिछले दिनों कुछ छात्रों से मामूली बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उत्कर्ष साथी सुशांत बालियान और उदित के साथ स्विफ्ट कार से सेक्टर-126 स्थित बंकर कैफे जा रहे थे।
आरोप है कि कैफे के पास पहले से खड़े सुशांत शर्मा, पारस गुर्जर, शेखर चौहान समेत 12-15 लड़कों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी कार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें उत्कर्ष, उदित और सुशांत को गंभीर चोट आई है। पथराव में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पीड़ित छात्र किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी छात्रों ने फायरिंग कर उत्कर्ष को मारने का भी प्रयास किया। पीड़ित छात्र की शिकायत पर सेक्टर-126 पुलिस ने तीन नामजद और 15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर छह सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तेजी से जा रही लाल रंग पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। साथ ही फायरिंग की आवाज आ रही हैं। धुआं भी उठता हुआ दिख रहा है। वीडियो बृहस्पतिवार रात का बताया जा रहा है। डीसीपी नोएडा जोन विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...