Thursday, September 17, 2026
Home Crime India बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग...

बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बंद घर से करीब 16 साल की एक नाबालिग लडक़ी का शव बरामद किया है। लडक़ी की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस प्रथम दृष्टि में इसे ऑनर किलिंग से जोडक़र देख रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ले की है जहां आरोप है कि घर वालों ने एक नाबालिग लडक़ी की गला रेतकर हत्या कर दी और अंधेरा होने के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए। मोहल्लेवासियों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बीती रात आकर दरवाजा तोडक़र शव बरामद किया।

बताया जाता है कि रात जब सूरज महतो के घर के सदस्य अचानक कहीं जाने लगे तब मोहल्ले वालों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घर का दरवाजा तोडक़र अंदर पहुंची तो सूरज महतो की 16 वर्षीय पुत्री का शव दिखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे परिवार के लोग नाराज थे।

जानकारी के मुताबिक, सूरज अपने एक बेटे के साथ शहर से बाहर रहकर काम करता है। घर में उनकी पत्नी, उनके अन्य दो बेटे और दो बेटियां रहती थी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उसका कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टि में मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...