Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP हैवान पिता ने सात माह की बच्ची को पटक कर मार डाला

हैवान पिता ने सात माह की बच्ची को पटक कर मार डाला

कुशीनगर। जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा टोला जंगल निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी से हुए विवाद के बाद सात माह की मासूम बच्ची को पटक कर मार डाला। घटना को अंजाम देकर बेरहम बाप फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे की धर पकड़ में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव निवासी विवेक मुसहर की शादी गांव में ही एक युवती से दो वर्ष पूर्व लव मैरेज से हुई थी। दोनों के बीच एक सात माह की बच्ची थी। बच्ची का नाम गूंजा था। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। बीते शाम पति पत्नी में खाना जल्दी बनाने को लेकर कहासुनी हो गया। नाराज पत्नी बच्ची को गोद में लेकर प्यार दुलार कर रही थी कि इसी बीच हैवान विवेक ने गोद से बच्ची को लेकर घर के सामने पक्की सडक़ पर पटक दिया। जिससे बच्ची की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। घटना आम होने ही हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही लोगों में सनसनी फैल गई।

आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे खड्डा थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय मय फोर्स बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार भट्ट ने हत्यारोपी को गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दिया है। बच्ची की मौत पर उसकी मां ऋतु देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उधर हैवान बाप की करतूत पर हर कोई कोसते नजर आ रहा है। बताया जा रहा था कि हत्यारोपी शराब के नशे में था। जिसके बाद इतनी बड़ी खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...