Sunday, June 21, 2026
Home Crime Delhi युवक ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, मामला दर्ज

युवक ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, मामला दर्ज

नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में लोन लेने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़िता की पहचान नेहा के रूप में हुई है। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 27 फरवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली कि बुराड़ी के हिमगिरी एन्कलेव इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को पता चला कि पीसीआर कर्मी घायल महिला को लेकर अस्पताल गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने देखा कि नेहा का इलाज चल रहा है। नेहा के पीठ पर दो, जांघ के दोनों तरफ चाकू के चार घाव थे। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 जून 2022 उसकी जहांगीरपुरी निवासी हर्ष से शादी हुई थी। उसका सात माह का एक बेटा है। वह आजाद पुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। करीब 20 दिन पहले वह बुराड़ी स्थित किराए के मकान में रहने आई थी।

कुछ दिन पहले उसके पति ने उसकी आईडी पर 50 हजार का लोन लेकर अपने परिवार वालों को दिया था। 27 फरवरी को उसका पति फिर से 20 हजार लोन लेने की बात कह रहा था। इसके लिए वह उसकी स्कूटी गिरवी रखने की बात कर रहा था। उसने लोन लेने से मना कर दिया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान हर्ष रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। उनलोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। घटना को अंजाम देकर हर्ष वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...