दिल्ली- एनसीआर। ग्रेटर नोएडा के दादरी के एक मोहल्ले में महिला को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात कराने तथा मारपीट कर घायल करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव निवासी विनय भाटी ने नौ महीने पहले एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और सहमति के साथ रहने लगे। महिला को गर्भवती होने के बाद विनय उनके साथ मारपीट करने लगा। गर्भवती महिला को दवाई खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया।
जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पीड़ित महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने करवाई की है।







