Thursday, July 16, 2026
Home Crime India सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर...

सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर पीटा, पिलाया पेशाब

पटना। बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मोसिमपुर गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 1500 रुपए उधार का सूद चुकता नहीं करने पर दबंगों ने एक दलित महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने दलित महिला को नंगा कर उसे पेशाब भी पिलाया। घायल महिला का खुसरूपुर पीएचसी में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

पीडि़ता ने इस संबंध में गांव के प्रमोद कुमार सिंह उसके पुत्र पीयूष कुमार समय तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ खुसरूपुर थाने प्राथमिक की दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने मारपीट की घटना को स्वीकारते हुए दलित महिला को नंगा कर पेशाब पिलाने की घटना को सिरे से नकार दिया है।

घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीडि़ता ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसके पति ने गांव के प्रमोद कुमार सिंह से 1500 रुपए उधार लिए थे, जिसे उन्होंने पिछले साल ही चुकता कर दिया था। उन्होंने बताया की प्रमोद सिंह द्वारा सूद के पैसों की लगातार मांग की जा रही थी। आशा देवी ने बताया कि बीते देर रात प्रमोद कुमार सिंह और उसके समर्थक उनके घर पर आ धमके और जबरन उसे उठाकर अपने घर के पास ले जाकर जमकर उसकी पिटाई की। इस दौरान दबंगों ने उन्हें नंगा कर पेशाब भी पिलाया। पीडि़ता के भैसुर और घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने भी गांव के प्रमोद कुमार सिंह और उसके पुत्र पीयूष कुमार पर आशा देवी को नंगा कर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने मारपीट की घटना को स्वीकारते हुए दलित महिला को नंगा कर पेशाब पिलाने की घटना को सिरे से नकार दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि पीडि़त महिला ने 5- 6 वर्ष पूर्व अपने किसी परिचित को प्रमोद कुमार सिंह से 6000 रुपए उधार दिलाया था, जिसे वह व्यक्ति चुकता नहीं कर पाया था। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर प्रमोद कुमार सिंह और उसके समर्थकों द्वारा महिला पर दबाव बनाए जाने को लेकर उसकी पिटाई की गई। डीएसपी ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है।

RELATED ARTICLES

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...