हरदोई। फरीदपुर कोतवाली की पुलिस एक गुमशुदगी के मामले में मोबाइल की लोकेशन पर हरदोई पहुंची। यहां पर कोतवाली देहात क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर लाल पालपुर के निकट ईट भट्टा के सामने नहर से शव को बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। बरेली जनपद के फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला गौटिया निवासी शोएब उर्फ मुन्ना कोतवाली देहात क्षेत्र के लाल पालपुर के निकट स्थित एक ईट भट्टे पर काम करता था।
बताया गया है 11 फरवरी को एक फोन से सैफ उर्फ मुन्ना को ईट भट्टा पर बुलाया गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने फरीदपुर थाने में पहुंचकर सैफ उर्फ मुन्ना की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वही फरीदपुर थाने की पुलिस मुन्ना की तलाश में उसके मोबाइल का सहारा लिया। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस उसकी तलाश करते-करते गुरुवार की शाम को हरदोई जनपद पहुंची। यहां पर कोतवाली देहात पुलिस की मदद से लाल पालपुर में स्थित ईट भट्टा पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने इस मोबाइल के लोकेशन पर एक युवक को पकड़ लिया। उसकी निशान देही पर कोतवाली देहात क्षेत्र के लाल पालपुर के निकट घोसार के पास निकली एक नहर से शव को बरामद किया गया है।







