Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP दहेज हत्या में पति को उम्रकैद की सजा, बच्चों ने दी गवाही 

दहेज हत्या में पति को उम्रकैद की सजा, बच्चों ने दी गवाही 

उत्तर प्रदेश। मथुरा एडीजे एफटीसी प्रथम (महिला विरुद्ध अपराध) ज्योति की अदालत ने बृहस्पतिवार को दहेज हत्या में एक पति को उम्रकैद की सजा सुनाई। इस निर्णय में सबसे खास बात यह रही कि आरोपी के खिलाफ उसके बच्चों ने गवाही दी। दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस जिले के सादाबाद स्थित गांव सरौठ निवासी राजन सिंह ने 3 अगस्त 2017 को थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी छोटी बहन सुमन की शादी घटना से करीब 14 वर्ष पूर्व मांट थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी रामू पुत्र मंगल लाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सुमन को प्रताड़ित करते थे।
दहेज की मांग पूरी न होने पर 28 अप्रैल 2017 की सुबह रामू ने मारपीट करते हुए सुमन पर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद भाई राजन सिंह व अन्य परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 28 जुलाई 2017 की दोपहर सुमन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति रामू के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। चार्जशीट के साथ ही अदालत में मृतका के मृत्यु पूर्व दिए बयानों को भी शामिल किया गया। बयानों में जिक्र था कि उसके पति ने ही उस पर केरोसिन डालकर आग लगाई थी।

इधर, अदालत में 12 वर्षीय कुमारी नेहा, 10 वर्षीय नितिन व 7 वर्षीय छोटू ने बतौर चश्मदीद गवाही दी। बच्चों ने बताया कि उसके पिता ने मां के साथ गाली गलौज करते हुए तेल डालकर आग के हवाले कर दिया था। एडीजीसी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में सात लोगों की गवाहों की हुई। अदालत ने सुमन के मृत्यु पूर्व बयान, तीनों बच्चों के बयानों को अहम मानते हुए व साक्ष्यों के आधार पर रामू को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...