Friday, September 18, 2026
Home Crime India ट्रैवल एजेंट ने पिस्तौल की नोक पर महिला के घर में घुसकर...

ट्रैवल एजेंट ने पिस्तौल की नोक पर महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म 

पंजाब। पटियाला के नाभा से जालंधर में अपनी शादी का कार्ड देने आए ट्रैवल एजेंट ने पिस्तौल की नोक पर महिला के घर में ही उससे दुष्कर्म किया। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रैवल एजेंट गुरुसिमरन सिंह पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला के घर में घुसा था। विवाहित महिला ने 4 जनवरी को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। इसके बाद महिला थाने की जांच अफसर ने विवाहिता के बयान दर्ज किए हैं। जांच के बाद आरोपी ट्रैवल एजेंट गुरसिमरन सिंह खैहरा निवासी राजगढ़, नाभा (पटियाला) के खिलाफ महिला थाने में धारा 376, 354 और 511 के तहत केस दर्ज कर लिया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से अनबन के चलते अलग रह रही है। किसी जानकार के जरिए वह इमिग्रेशन कंपनी के मालिक गुरसिमरन सिंह खैहरा से मिली थी। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों का आपस में अक्सर मिलना होता था। उसे गुरसिमरन सिंह से बातचीत में पता चला कि उसका किसी अन्य लड़की के साथ रिश्ता हुआ है। वह शादी का कार्ड देने के लिए उसके फ्लैट में आया था। फ्लैट में पीड़ित महिला की ढाई साल की बच्ची और नौकरानी भी थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे अकेले में बात करना चाहता है।

वह उसे स्टडी रूम में ले गया। जब वह दोनों स्टडी रूम में थे तो आरोपी ने उसके साथ बातचीत करते हुए गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने डराने के लिए अपना लाइसेंसी पिस्तौल निकाल लिया। इसके बाद धमका कर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी तरह आरोपी को फ्लैट से बाहर निकाला। आरोपी जाते जाते धमकी देने लगा कि ये बात किसी को बताए नहीं, वह फिर आएगा। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...