Friday, September 18, 2026
Home Crime UP खौफनाक वारदात- हत्या करने के बाद करंट से चेहरा बिगाड़ खेत में...

खौफनाक वारदात- हत्या करने के बाद करंट से चेहरा बिगाड़ खेत में दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा 

उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में पांच दिन पहले खेत बलकट रखने का रुपया लेने गए युवक का शव पड़ोसी गांव के खेत में मिट्टी में दबा मिला। परिजनों ने खेत के मालिक पर हत्या करने व पहचान मिटाने के लिए करंट से चेहरा बिगाड़ने के बाद शव को दफनाने का आरोप लगाया। मझगवां थाने के इटौरा गांव निवासी हुमन सिंह राजपूत ने बताया छोटे भाई मानसिंह राजपूत (40) की पत्नी अहिल्या के नाम पर नौ बीघा कृषि भूमि है। मानसिंह ने यह जमीन इटकौर गांव के संतोष को बलकट पर दी थी। एक फरवरी की सुबह मानसिंह बलकट के पैसे लेने इटकौर गए थे। यहां से लौटकर घर नहीं पहुंचे। खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। फोन भी बंद जा रहा था। रविवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह परिजन ग्रामीणों की टीमें बनाकर इटौरा व इटकौर के खेतों में खोजबीन कर रहे थे।

इटकौर गांव के उत्तम राजपूत के खेत में खोदी हुई नई मिट्टी मिली। शक के आधार पर जब मिट्टी हटाई, तो मानसिंह का शव दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बताया शव पर करंट से जलने के निशान भी हैं। हुमन सिंह ने उत्तम पर भाई की हत्या करने व शव को करंट से झुलसाने के बाद खेत में दबाने का आरोप लगाया। मृतक का पुत्र सक्षम (12) व पुत्री मांडवी (15) है। सीओ आशीष यादव ने कहा खेत में तारबाड़ी में करंट होने की बात सामने आई है। पहली नजर में करंट से मौत होने पर शव छिपाने का मामला लग रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मौत का कारण ज्ञात होगा। इटकौर गांव निवासी उत्तम राजपूत अपने खेत में मटर की फसल किए है। फसल को जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़ी लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है तारबाड़ी में तेज करंट का प्रवाह रहता था। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आसपास देखने पर करीब 12 से अधिक पशुओं के शव पड़े मिले। जिनकी करंट से मौत हुई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों की टीम लापता मानसिंह की खोज करते हुए उत्तम राजपूत के खेत पर पहुंचीं। जहां उत्तम राजपूत खुद ग्रामीणों के साथ खोजबीन का नाटक करता रहा। जब ग्रामीण उसके खेत की ओर जाते तो वह करंट होने की बात कह रोक देता। कुछ ग्रामीण जबरन खेत में घुस गए। जहां नई मिट्टी देख शव के दफन होने की आशंका जताई। जिसके बाद पोल खुलते देख उत्तम मौके से भाग निकला।

मृतक मान सिंह के भतीजे कपिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके चाचा का मानसिंह का इकटौर गांव निवासी उत्तम से रुपयों का लेनदेन था। आरोप है लेनदेन के विवाद में उत्तम सिंह, उसके पुत्र तेजसिंह व बरेल गांव निवासी एक व्यक्ति ने उनके चाचा की हत्या कर दी। शव को उत्तम सिंह के खेत में दफना दिया। चार दिन चली खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। वहीं मझगवां थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर उत्तम सिंह व तेजसिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी उत्तम ग्राम प्रधान इटकौर का चचेरा भाई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...