Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi खूबसूरती बढ़ाने का झांसा देकर कटवा दिए पत्नी के दांत

खूबसूरती बढ़ाने का झांसा देकर कटवा दिए पत्नी के दांत

दिल्ली- एनसीआर। खूबसूरती बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक ने अपनी पत्नी के दांत कटवाकर छोटे करा दिए। लेकिन पति की यह हरकत महिला के लिए मुसीबत बन गई। महिला के मसूड़ों में घाव हो गया और पीड़िता को इसका इलाज कराना पड़ रहा है। पीड़िता ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गर्भ गिरवाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति और सास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली के प्रशांत विहार निवासी निरूपमा शाव ने ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-1 थाने में केस दर्ज कराया है। निरूपमा शाव का कहना है कि उसका विवाह 22 फरवरी 2023 को अरिहंत कुमार से हुआ था। निरूपमा के पति अरिहंत कुमार और सास विनिता फिलहाल ग्रेटर नोएडा की महागुन मंत्रा सोसाइटी में रह रहे हैं। निरूपमा शाव का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से उसकी सास और पति खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में कार आदि की मांग करते थे। पीड़िता ढाई माह की गर्भवती हो गई थी। इसका भी पति और सास ये कहकर विरोध करने लगे कि इतनी जल्दी बच्चे की जरूरत नहीं है।
आरोपी है कि तीन जून 2023 को निरूपमा का जबरन गर्भपात करा दिया गया। आरोपी निरूपमा पर दबाव बनाने लगे कि उसके दांत बड़े हैं। आरोपी दांत कटवाने का दबाव बनाने लगे, विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई। आरोपियों ने जबरदस्ती पीड़िता के दांत कटवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने निरूपमा को उसकी बहन के साथ यह कहकर मायके भेज दिया कि वह कार लेकर आएगी तभी उसे घर में आने देंगे। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

पिता और भाई नहीं रिश्तेदारों से कर्ज लेकर खर्च किए 45 लाख

पीड़िता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ये भी कहा है कि उसके की कोरोना काल में पिता की मृत्यु हो गई थी, उसका कोई भाई भी नहीं है। मां और बहन से रिश्तेदारों से कर्ज लेकर उसका विवाह दिल्ली के पाल्म ग्रीन होटल एंड रिसोर्ट में किया था। इसमें 45 लाख रुपये खर्च हुए थे। वहीं, निरूपमा का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...