Friday, September 18, 2026
Home Crime UP चल रहा अवैध टैक्सी स्टैंड, लोडिंग अनलोडिंग के जरिए हो रही अवैध...

चल रहा अवैध टैक्सी स्टैंड, लोडिंग अनलोडिंग के जरिए हो रही अवैध वसूली

सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र में पयागीपुर चैराहे पर अवैध टैक्सी स्टैंड आरंभ हो गया है। वही अन्य पार्किंग स्थलों पर सडक़ के किनारे टैक्सी स्टैंड संचालित कर अवैध वसूली की जा रही है। लोडिंग अनलोडिंग के जरिए भी व्यापारियों से अवैध वसूली हो रही। ये सब मुद्दा व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने उठाया तो मुख्य राजस्व अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध व वसूली मिलने पर संबंधित को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा की अवैध रूप से चल रहे टैक्सी स्टैंड, पार्किंग शुल्क, लोडिंग अनलोडिंग वसूली सीएम ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कड़ाई से इसके पालन का निर्देश दिया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर ने तत्काल प्रभाव से नगर पालिका द्वारा टेंपो टैक्सी पार्किंग शुल्क के ठेकों को निरस्त कर दिया गया था। लेकिन पुन: टैक्सी पार्किंग शुल्क तथा लोडिंग अनलोडिंग की वसूली शुरू हो गई है। जबकि सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि नगरपालिका का पार्किंग स्थल जहां पर बना हो वह नगर पालिका की जमीन है केवल वहां पर खड़े होने वाले वाहनों से ही वसूली होगी। उन्होंने कहा हम लोग पूरे शहर का सर्वे किए कहीं पर पार्किंग स्थल नगर पालिका द्वारा नहीं बनाया गया है।

उन्होंने ऐसी वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की है। यदि समस्या का निदान न हुआ तो हम व्यापारियों को आगे उचित फोरम पर शिकायत करना मजबूरी है। वही कलेक्ट्रेट में व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने प्रमुख रूप से विद्युत वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं को गलत व अधिक बिल भेजने, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या को उठाया। इस पर बिल को सुधारने व ट्रिपिंग की समस्या दूर करने का निर्देश संबंधित को दिया गया है। बैठक में जिला पंचायत की बिरसिंहपुर की मार्केट व नगर पाालिका की ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान के आवंटन का मामला उठा। इस पर सीआरओ शैलेंद्र मिश्र ने पैसा जमा करने वाले व्यापारियों को दुकान देने, दुकान नहीं देने पर जमा राशि वापस करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...