Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपितों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 30...

सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपितों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 30 वर्ष कठोर कारावास की सुनाई सजा 

गोरखपुर। महराजगंज जिले की रहने वाली युवती को अगवा कर स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपितों को अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट मनोज कुमार ने 30 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपित गोरखपुर, देवरिया व बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। सभी को 50-50 हजार रुपये अर्थदंड भी देना होगा। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष का कारावास अलग से भुगतना पड़ेगा। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद पांडेय एवं सिद्धार्थ सिंह का कहना था कि घटना सात सितंबर, 2022 की रात 10-11 बजे की है। पीड़िता सात-आठ दिन से गोरखपुर में रह रही थी।

इसी दौरान स्टेशन पर उसे एक व्यक्ति मिला जो बातचीत के बहाने धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे ले गया। वहां अभियुक्तों ने व्यक्ति को पीटकर भगाने के बाद पीड़ित युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर देवरिया जिले के सलेमपुर के भठवा धर्मपुर वार्ड नंबर पांच निवासी अभियुक्त राजा अंसारी उर्फ इम्तियाज मोहम्मद अंसारी, शाहपुर थाना के कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी अभियुक्त संतोष चौहान, बेगूसराय (बिहार) निवासी अंकित पासवान को उक्त दंड से दंडित किया। अंकित यहां धर्मशाला पुरानी फलमंडी के पास रहता था। रेलवे स्टेशन पर हुई घटना से सनसनी फैल गई थी।

आरोपितों को पकड़ने के लिए जीआरपी के साथ ही जिले की पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। सर्विलांस व सीसी कैमरा फुटेज की मदद से चार दिन के भीतर आरोपित पकड़ लिए गए। पूछताछ व जांच में पता चला कि सभी आरोपित स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्र में कबाड़ बीनते हैं। रेलवे स्टेशन की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति से पीड़ित की घटना से तीन दिन पहले मुलाकात हुई थी। सात सितंबर को उसके साथ नौकायन, गोलाघाट घूमने के बाद रात को 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर ट्यूबेल के पास दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपित पहुंचे। घटना के बाद खून से लथपथ युवती रेलवे लाइन किनारे पड़ी रही।

सुबह राहगीरों के सूचना देने पर जीआरपी ने बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचाया। युवती के होश में आने पर पता चला कि वह महराजगंज जिले की रहने वाली है। नेपाल में उसकी शादी हुई है। पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। पिता से कहासुनी होने पर नाराज होकर वह गोरखपुर चली आयी थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...