Monday, June 22, 2026
Home Crime UP तलाकशुदा प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे युवक की मौत, परिजन ने युवती...

तलाकशुदा प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे युवक की मौत, परिजन ने युवती पर हत्या करने का लगाया आरोप

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में तलाकशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। लिसाड़ी गेट के रिहान गार्डन निवासी 25 वर्षीय इरफान कस्सार पुत्र नफीस गैस चूल्हे की रिपेयरिंग का काम करता था। इरफान के भाई फुरकान ने बताया कि उसके भाई का किदवई नगर गली नंबर तीन में रहने वाली एक महिला से पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला का पति से तलाक हो चुका है। वह अपने एक पुत्र और एक पुत्री के साथ रहती है। बताया गया कि बुधवार रात करीब 12 बजे इरफान प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था।

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे महिला ने इरफान के भाई फुरकान को सूचना दी कि हार्टअटैक से इरफान की मौत हो गई है। इसके बाद बदहवास परिजन महिला के घर पहुंचे तो कमरे में इरफान का शव पड़ा था। परिवार के लोगों ने महिला पर इरफान की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। जांच पड़ताल में शव पर कोई चोट या प्रहार का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रख लिया है।

आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। अभी इरफान के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद इरफान का शव पहुंचा तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि इरफान के परिजन हंगामा कर सकते हैं। इस की आशंका के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात करीब नौ बजे गमगीन माहौल में इरफान का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...