Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्राइवेट नर्सरी के संचालक मां-बेटे की बेरहमी से हत्या,  आरोपियों की तलाश...

प्राइवेट नर्सरी के संचालक मां-बेटे की बेरहमी से हत्या,  आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

उत्तर प्रदेश। बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास किनारे लालपुर गांव के पास प्राइवेट नर्सरी के संचालक मां-बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक तौर पर महिला की बेटी से रिश्ता टूटने की रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। एसएसपी, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

छह महीने पहले ही डोहरा गांव निवासी मीना देवी (44) और उनके बेटे नेत्रपाल (20) ने हाईवे किनारे नर्सरी का काम शुरू किया था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कोई ग्रामीण नर्सरी पर पहुंचा तो उसने कोठरी के बाहरी हिस्से में नेत्रपाल का शव पड़ा देखा। पास में ही उसकी मां मीना देवी का शव पड़ा था। दोनों के सिर पर जख्म थे। खून निकल रहा था। दोनों के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। ग्रामीण की सूचना पर अहलादपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद ही इज्जत नगर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थर्ड अनीता चौहान के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीम भी पहुंच गई। जांच पड़ताल में नर्सरी से कमाई की रकम और महिला के जेवर भी सुरक्षित मिले। इससे साफ हो गया कि किसी ने हत्या के इरादे से ही धावा बोला था। शुरू में जमीन के विवाद में मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई जा रही थी लेकिन परिवार ने पूछताछ में शक दूसरे लोगों पर जताया।

एसएसपी सुशील घुले ने बताया कि परिवार ने जो शक जताया है उसके मुताबिक पुलिस और एसओजी टीम लड़के वालों के गांव भेजी है। जल्दी ही हकीकत का पता चल जाएगा। जो भी आरोपी हैं, वह बच नहीं सकेंगे। परिवार की तहरीर के मुताबिक इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट लिखी जाएगी।

नेत्रपाल के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी की शादी कुछ दिन पहले मीरगंज इलाके के गांव में तय की थी। कुछ दिन पहले ही किसी ने मोबाइल पर एक लिंक भेजा, जिससे पता लगा कि जिस लड़के से रिश्ता तय हुआ था, उसका चाल चलन ठीक नहीं है। इसलिए उन्होंने हाल ही में रिश्ता तोड़ दिया था। इससे लड़के वालों ने नाराजगी जताई थी और उन लोगों को देखने की धमकी दी थी। उन्होंने एसएसपी के सामने दावा किया कि उक्त लोगों ने ही हत्या की होगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...