हरियाणा। सोनीपत के कामी रोड पर दो गुटों में आपसी विवाद हो गया। एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों पर गोलियां चला दी। जिसमें दूसरे गुट के एक युवक को गोली लगी है। जबकि दूसरे युवक के सिर पर वार किए गए हैं। जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
सोनीपत के कामी रोड स्थित चीनी मिल के पास दो गुटों में हुए आपसी विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर गोलियां चला दी। गोली दूसरे गुट के गांव शेखपुरा निवासी दीपक की छाती में लगी है। जबकि गांव जठेड़ी फिलहाल पटेल नगर निवासी नीरज के सिर पर वार कर घायल किया गया है। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है।
चीनी मिल के पास चलाई गोलियों के कारण क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सोनीपत पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।







