Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर...

रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

बिंदापुर। रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने परिचित युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विक्की के रूप में हुई है। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मरने वाले पर पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। सोमवार को पुलिस को बिंदापुर इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक की शिनाख्त बिंदापुर निवासी विक्की के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि विक्की का गणेश के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इलाके में गणेश की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद ही आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया। वह नशे में धुत था। पुलिस ने बताया कि विक्की के खिलाफ झपटमारी, चोरी सहित अन्य मामले दर्ज थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। सोनीपत के गांव कामी स्थित मेरा गांव मेरा देश रिसोर्ट में विदेशी युवती और दिल्ली के युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। दोनों के शव कमरा नंबर-14 में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुए। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती के परिजनों को बुलाने के लिए एम्बेसी में संपर्क किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। कमरे से शराब व अंगीठी भी बरामद की गई है।

गांव कामी के पास स्थित मेरा गांव मेरा देश रिसोर्ट में रविवार रात साढ़े 8 बजे एक युवक-युवती ने कमरा नंबर-14 बुक कराया था। युवक की तरफ दी गई आईडी में उसकी पहचान दिल्ली के अशोक विहार स्थित नीमड़ी कॉलोनी निवासी हिमांशु (26) के रूप में हुई थी। वहीं युवती की आईडी में उसका पता उज्बेकिस्तान के फरगना क्षेत्र निवासी अब्दुलायेवा मख्लिओ (32) के रूप में लिखा है। वह भी दिल्ली में रह रही थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों कमरे में मृत अवस्था में मिले। युवक का शव बाथरूम के बाहर पड़ा था और युवती बिस्तर पर थी।

कर्मियों ने शवों को देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही डीसीपी विजय सिंह व थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो युवती का पासपोर्ट मिला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। युवक के परिजन अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान की। हालांकि उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों ने बताया है युवती युवक की जानकार थी।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...