सुल्तानपुर। कादीपुर में झाडिय़ों में युवक का शव संदिग्ध अवस्था मिलने से हडक़ंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव झाडिय़ों के बीच पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर की है। रविवार सुबह कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर कस्बे में गांव निवासी संतोष केवट (24) पुत्र रामकेवल का शव झाडिय़ों के बीच पाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद झाडिय़ों में आई तो बच्चे उसे लेने वहां पहुंचे तो शव देखकर बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कादीपुर पुलिस को सूचना दिया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना स्थल पर देखा गया कि युवक की कनपटी पर बंदूक लगाकर टिगर दबाया गया था।
मोबाइल मृतक युवक के हाथ में था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि प्रेमिका से बात करते हुए अनबन के बाद युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया है। कादीपुर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पड़ताल मा ऐसा लग रहा है कि आशनाई के चलते युवक ने खुद पर गोलियां दागी हैं। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।







