कुरारा। कुुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी ग्रामीण से पुलिस ने गांजा बरामद कर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुुरारा क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी सुग्रीव सिंह पुत्र शिवदीन सिंह गांव में अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर गांव से गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया।
जिसकी तौल कराने पर एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।







