Friday, September 18, 2026
Home Crime UP संपत्ति के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, हत्यारोपी को पुलिस...

संपत्ति के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

फतेहपुर। बकेवर पुलिस ने सात जनवरी को घर के बरामदे में सो रहे कल्लू पाल हत्याकांड का खुलासा किया है। संपत्ति बंटवारे के लिए बड़े बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा था। हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने जेल भेजा है। बकेवर थाने के पहाड़ीपुर निवासी कल्लू पाल (70) नहरामऊ स्थित खेत में आवास बनाकर रहता था। आवास के बाहर पान गुटखा की गुमटी संचालित करता था। सात जनवरी की रात कल्लू की सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने नहरामऊ चौराहे से अच्छेलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि अच्छेलाल कल्लू का बड़ा पुत्र है। दूसरा पुत्र हरिश्चंद्र और सबसे छोटा सुनील है। तीनों शादीशुदा है। कल्लू ने छोटे बेटे की शादी के दौरान अच्छेलाल की पत्नी के जेवर गिरवी रख दिए थे।

कुछ माह पहले खेत भी गिरवी रखे थे। गिरवी जेवरात छुड़ाने के बाद कल्लू ने अपने पास ही रख लिए थे। बेटे हरिश्चंद्र और सुनील को पक्का मकान भी दे रखा था। बड़ा बेटा अच्छेलाल अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। जेवरात, गिरवी जमीन को छुड़ाने और संपत्ति बंटवारे को लेकर अच्छेलाल का कल्लू से अक्सर विवाद होता था। कल्लू कहता था कि वे लोग कमाकर जमीन छुड़वाए। अच्छेलाल को लगा कि पिता की मौत के बाद ही संपत्ति में तीनों भाइयों के अलग-अलग हिस्से हो सकेंगे। यही कल्लू की हत्या की प्रमुख वजह बनी। सात जनवरी की रात अच्छेलाल करीब रात 12 बजे खेत स्थित कल्लू के आवास पहुंचा। जहां पिता कल्लू के सोते समय गुमटी के डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी।

इसके बाद घर चला गया था। विवेचना के दौरान सर्विलांस की मदद से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अच्छेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कल्लू को सरकारी आवास के तहत कॉलोनी मिली थी, जिससे खेत पर आवास बनाया था। इसको लेकर भी आरोपी विवाद करता था। एसपी ने बताया कि करीब पांच साल पहले पिता-पुत्र के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान अच्छेलाल ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में कल्लू बाल-बाल बचा था। पहाड़ीपुर गांव के कल्लू पाल हत्याकांड के बाद उसके खेत से मिट्टी खनन होने की बात सामने आई थी। बीते माह एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों से खनन माफियाओं के खिलाफ जबरन मिट्टी खनन की शिकायत की थी। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे यही वजह सामने आई। प्रशासन ने भी मिट्टी खनन की निष्पक्ष जांच का दावा किया था। अब मिट्टी पर प्रशासन की जांच भी ठंडे बस्ते में चली गई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...