Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi लूटपाट के लिए वृद्धा की गला दबाकर की हत्या, घर में किराये...

लूटपाट के लिए वृद्धा की गला दबाकर की हत्या, घर में किराये पर रहता था आरोपी

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्धा की लूटपाट के लिए हत्या कर दी गई। गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी जूलरी व कैश लेकर फरार हो गए। जैतपुर पुलिस ने वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा करते हुए एक नाबालिग समेत दो को पकड़ लिया। बालिग आरोपी की पहचान मयंक के रूप में हुई। आरोपियों ने लूटपाट के लिए वृद्धा की हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई जूलरी बरामद कर ली है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैतपुर के सौरव विहार की गली नं. 9 के ओ-333 में एक महिला की हत्या के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद एसआई पारस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपराध टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी मां शकुंतला मकान में अकेली रहती थीं। वह अपने परिवार के साथ सौरभ विहार के एन ब्लॉक में अलग रहते हैं। वह रोज मां से मिलने, उन्हें खाना और चाय देने आते थे। मंगलवार सुबह भी प्रात: लगभग 8.30 बजे मां से मिलने गया। जब मां ने उसके बार-बार बुलाने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो उसने खिड़की से देखा कि मां अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी और पीछे की खिड़की की कुंडी खुली हुई थी। वह खिड़की से घर में घुसा तो देखा कि मुंह से खून निकल रहा था। मां की सोने की अंगूठी, सोने की चूड़ियां व अन्य सामान गायब है। मामला दर्जकर इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा के नेतृत्व में एसआई पारस, एसआई विजय व एसआई संजीव ने जांच शुरू की।

पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को घटना स्थल के पास संदिग्ध रूप से घूमते देखा। स्थानीय लोगों से पूछताछ में उनकी पहचान जैतपुर के सौरभ विहार की गली नंबर 6 के एन 169 निवासी मयंक के रूप में की। टीम तुरंत उपरोक्त पते पर पहुंची और मयंक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद 16 वर्षीय साथी को भी पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से जूलरी बरामद कर ली गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मयंक पहले वृद्धा के घर में किराये पर रहता था। वह तीन महीने पहले ही घर खाली करके चला गया था। वह वृद्धा को सामान लाकर दे दिया करता था। इस कारण उसका घर में आना-जाना था। उसे पता था कि वृद्धा पैसे व जूलरी कहां रखती है। आरोपी ने सोमवार व मंगलवार की रात लूटपाट की साजिश रची पर आरोपी को घर पर कुछ नहीं मिला। ऐसे में आरोपी ने गुस्से में वृद्धा का गला दबा दिया और जूलरी लेकर फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...