Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi महिला ने भाइयों को बुलाकर पति की करवाई पिटाई, इलाज के दौरान...

महिला ने भाइयों को बुलाकर पति की करवाई पिटाई, इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज

दिल्ली। संगम विहार इलाके में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साई महिला ने फरीदाबाद से अपने भाइयों को बुलाकर पति राकेश (40) की पिटाई करवा दी। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपियों ने पत्थर राकेश के सिर पर दे मारा। पीड़ित की बुजुर्ग मां और छोटे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। हमले में राकेश अचेत हो गया। परिजनों ने राकेश और उसके भाई मुकेश को जख्मी हालत में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को राकेश की मौत हो गई। उसकी मौत से गुस्साए परिजनों ने संगम विहार थाने का घेराव किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने मामले में बेहद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेजा।

राकेश अपने परिवार के साथ एच-ब्लॉक, गली नंबर-17, संगम विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता बनवारी लाल, मां सवित्री देवी, छोटा भाई मुकेश के अलावा दो शादीशुदा बहनें अनिता व सुनीता हैं। राकेश की अपनी लॉन्ड्री है। वर्ष 2004 में इसकी शादी फरीदाबाद निवासी ज्योति नामक महिला से हुई थी। फिलहाल इनके एक बेटा है। राकेश के पिता बनवारी लाल के दो मकान हैं। गली नंबर-16 वाला मकान उन्होंने राकेश और उसके परिवार को दिया हुआ था। दूसरे मकान में वह अपनी पत्नी व छोटे बेटे के साथ रहते हैं। अनीता ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा था। झगड़े के बाद अक्सर राकेश अपने माता-पिता के पास आकर सो जाता था। 29 दिसंबर को राकेश और ज्योति का एक बाद फिर झगड़ा हुआ। मारपीट के बाद राकेश माता-पिता के पास आ गया। इधर, ज्योति ने कॉल कर अपने भाइयों को बुला लिया। रात करीब 11.30 बजे ज्योति के तीन भाई व दो-तीन दोस्त राकेश के माता-पिता के घर पहुंचे।
आरोपियों ने सोते समय राकेश को बिस्तर से अंडरवियर में घसीट लिया। बाद में गली में जमीन पर गिराकर उसकी जमकर पिटाई की। मुकेश व सावित्री देवी बेटे को बचाने आई तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। बाद में आरोपियों ने एक बड़ा पत्थर उठाकर राकेश के सिर पर दे मारा। इसके बाद राकेश अचेत हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि पत्थर लगने की वजह से राकेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद राकेश का शव परिवार के हवाले कर दिया है। राकेश की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 55 सेकंड के वीडियो में आरोपी राकेश को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मुकेश भाई को बचाने की पूरी कोशिश करता है। आरोपी सीढ़ियों से राकेश को घसीटते हुए लाते हैं और बुरी तरह से पीटते हैं। आरोपी राकेश को तब तक पीटते हैं, जब तक वह अचेत नहीं हो जाता।
इस वारदात से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने संगम विहार थाने के बाहर इकट्ठा होकर हंगामा किया। गुस्साए लोग सोमवार शाम संगम विहार थाने के बाहर जमा हो गए। इनका आरोप था कि पुलिस ने मामले में शुरू से ही लापरवाही बरती है। वारदात को 15 दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस ने किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा। यहां तक एक भी आरोपी को पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया गया है। हंगामा बढ़ा देखकर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को वापस भेजा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...