Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पायलट बताकर लड़कियों से करता था ठगी, बारहवीं पास युवक को पुलिस...

पायलट बताकर लड़कियों से करता था ठगी, बारहवीं पास युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली। खुद को पायलट बताकर लड़कियों से दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले बारहवीं पास युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर तीन युवतियों से कुछ ही दिनों में साढ़े 13 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नितिन कुमार गौर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस को अभी तीन शिकायतें मिली हैं। पिछले दिनों शाहदरा की रहने वाली एक युवती ने साइबर थाने में 11 लाख रुपये ठगी की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके फेसबुक अकाउंट पर स्पर्श शर्मा नामक युवक की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई।

आरोपी ने खुद को वायु सेना में पायलट बताया। पीड़िता ने उससे दोस्ती कबूल कर ली तो आरोपी ने उससे बातचीत शुरू कर दी। बाद में मोबाइल नंबर भी शेयर हो गए। आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। दोनों अक्सर मोबाइल पर बात करने लगे। एक दिन आरोपी ने बताया कि उसके बैंक खाते काे किसी वजह से आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया है। उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। खाते से बंदिश हटते ही वह उसके रुपये लौटा देगा। धीरे-धीरे आरोपी ने पीड़िता से 11 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी वह रुपयों की डिमांड करता रहा। शक होने के बाद पीड़िता ने पर साइबर थाना पुलिस से शिकायत की।

मामला दर्ज कर एसआई नंदन सिंह व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता किया। इसके अलावा जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे, उनकी भी पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नितिन को शाहदरा के भोलानाथ नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि आरोपी एक युवती के बैंंक खाते में रकम ट्रांसफर करवा रहा था। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी ने उससे भी डेढ़ लाख की ठगी इसी तरह की थी। रकम वापस करने के नाम पर उसने उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया। आरोपी साड़ी की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। इसके पिता सब्जी बेचते हैं। उसके खिलाफ एक अन्य लड़की ने भी ठगी की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि आरोपी 15 से ज्यादा लड़कियों के साथ ठगी कर चुका है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...