Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP अवैध संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या,...

अवैध संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, पुलिस के सामने कबूल लिया जुर्म 

उत्तर प्रदेश। पीलीभीत जिले के जहानाबाद इलाके में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में लगे नल के पास पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सदर और कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी कातिल पति को एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। जहानाबाद के इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि गांव मिलक सरैंदा के रहने वाले हरस्वरुप की शादी दस वर्ष पूर्व गांव अमखेड़ा की रहने वाली प्रीति (30) से हुआ था।

उसके दो बेटे प्रभास (8) और रितिक (6) हैं। वह हरस्वरूप गांव के अंदर वाले मकान में रहता है, जबकि उसके मां-बाप गांव के बाहर की तरफ बने मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि हरस्वरूप शराब पीने का आदी है। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता है। पिछले कुछ दिन से हरस्वरुप अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक कर रहा था। उसे फोन पर किसी से बात तक नहीं करने देता था। इससे रोज दोनों के बीच विवाद होता रहता था। दोनों के झगड़े से तंग आकर बड़ा बेटा प्रभास कुछ दिन पहले ही अपनी ननिहाल चला गया था, जबकि छोटा बेटा रितिक मां के पास ही था।

बृहस्पतिवार देर रात पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शुक्रवार को महिला का शव घर के आंगन में लगे नल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। पति हरस्वरूप और छोटा बेटा रितिक कहीं नजर नहीं आ रहे थे। सुबह उधर से निकल रहे लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो भीतर झांककर देखा। महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पत्नी की हत्या के बाद हरस्वरूप ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल लिया। हरस्वरूप ने पुलिस को बताया कि प्रीति उसकी बात नहीं मान रही थी। काफी समय से वह उसे समझा रहा था। शुक्रवार सुबह गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उसके सिर पर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद हरस्वरूप थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हरस्वरूप को उसके छोटे बेटे रितिक के साथ एक खेत से पकड़ा गया है, वह कहीं बाहर भागने की फिराक में था। पकड़े जाने के बाद थाने में लाकर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि बृहस्पतिवार की रात फोन पर बात करने पर उसका प्रीति से विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब वह उठा तो प्रीति घर पर नहीं मिली। सुबह सात बजे वह घर लौटी तो दरवाजे पर ही दोनों में फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने घर में रखी कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से प्रीति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय छोटा बेटा रितिक ही घर पर था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सच्चाई जानने में जुटी है।
जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी हरस्वरूप को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। हरस्वरूप ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं सुन रही थी, जिससे रोजाना झगड़ा हो रहा था। इधर, प्रीति के पिता ख्यालीराम ने पुलिस को तहरीर हरस्वरुप, देवर ज्ञानस्वरुप, ससुर नत्थूलाल व सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी पति ने घटना को अंजाम देने के बाद घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को घर में ही बनी पशुशाला में ही छिपा दिया था। पुलिस जब घर में जांच पड़ताल कर रही थी तो उसे घर में बनी पशुशाला में कुल्हाड़ी मिल गई। मुख्यालय से फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची थी। उसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया। फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...