Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP सिरफिरे ने महिला की गला रेत कर की हत्या, आरोपी की तलाश...

सिरफिरे ने महिला की गला रेत कर की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने एक महिला का गला रेत दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में बुधवार शाम महिला की मौत हो गई। घटना एक जनवरी की है। पुलिस ने महिला की मौत होने के बाद आनन-फानन बुधवार शाम मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। जैंत निवासी श्याम पुत्र मंगल के मकान में सुनील निवासी अलवर (राजस्थान) के साथ निशा (33) निवासी अलवर सहमति संबंध में रह रही थी। एक जनवरी को सुनील किसी काम से बाजार गया था। पीछे से राजू निवासी छटीकरा उसके घर पहुंचा। इस दौरान निशा और राजू के बीच किसी बात को लेकर गहमागहमी हुई। तैश में राजू ने चाकू से निशा का गला रेत दिया। निशा घायल हालत में चीखते हुए कमरे से बाहर निकली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया।

इससे पहले उसने बयान दिया कि राजू निवासी छटीकरा ने उस पर हमला किया है। सुनील ने पुलिस को बताया कि राजू, निशा के पीछे पड़ा था। एकतरफा प्यार की सनक में उसने निशा की हत्या कर डाली। निशा की पहली शादी अलवर में श्यामलाल से हुई थी। उसने श्यामलाल को पांच साल पहले छोड़ दिया था और सुनील, जोकि उसकी ससुराल में ही पड़ोस में रहता था, उसके साथ सहमति संबंध में रहना शुरू कर दिया। एक साल पहले दोनों मथुरा आए थे। सुनील ने बताया कि वह और निशा छटीकरा में किराए के मकान में रहते थे। दोनों मजदूरी कर घर का खर्चा उठा रहे थे। पत्थर घिसाई का काम करने वाले राजू से उसकी मुलाकात हुई थी। राजू ने ही उसे कमरा दिलाया था। इस दौरान उसका घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान राजू ने निशा के साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। एक माह पहले उससे तंग आकर कमरा बदल लिया था।

सुनील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में शुरुआत से लापरवाही बरती। जब निशा पर हमला हुआ तो पुलिस उससे पहले मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसे सूचना दी थी। घटना वाले दिन ही राजू के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन 9 दिन तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। बुधवार को निशा की मौत के बाद शाम साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना दी तब मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया है। निशा की मौत की जानकारी के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपी राजू की तलाश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...