Saturday, September 19, 2026
Home Crime India विदेशियों से धोखाधड़ी करने वाले कॉल सेंटर का एसटीएफ और नोएडा पुलिस...

विदेशियों से धोखाधड़ी करने वाले कॉल सेंटर का एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 25 गिरफ्तार

नोएडा। एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ की टीम और सेक्टर 58 थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से बीओआईपी कॉल, टीएफएन और सॉफ्टफोन के माध्यम से विदेशों में रह रहे व्यक्तियों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके अवैध पैसा कमाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल होने वाली 34 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 5 इंटरनेट राउटर, 4 चार पहिया वाहन, 22 कम्प्यूटर (डिस्प्ले, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, हेड फोन), 2 रजिस्टर, कागजात समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। एसटीएफ और पुलिस टीम ने छापेमारी डी-41 सेक्टर-59 में की थी।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए गैंग ने बताया है कि कंप्यूटर से टीएनएफ पोर्टल के माध्यम से एयबीम सॉफ्टवेयर से विदेशियों को कॉल सेंटर में लगे सिस्टम पर कॉल को लैंड कराते हैं। उस कॉल को कॉल सेंटर पर पूर्व से एक्टिव कॉलर रिसीव करते हैं तथा अपने आप को विदेशी कंपनी का प्रतिनिधि प्रदर्शित करते हुए उनकी समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन देते हैं।

कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उन लोगों को बोलते हैं कि आपका सिस्टम हैक तथा आईपी एड्रेस कम्प्रोमाइज्ड हो गया है। इस समस्या के समाधान के लिए गैंग उनके सिस्टम को ऐनीडेस्क सॉफ्टवेयर से कनेक्ट कर उनके सिस्टम में आ रही असुविधा को हल करने के नाम पर चार्ज लेते हैं। गैंग पैसा अमेक्स, अमेजन, एप्पल, टारगेट, गूगल प्ले, गैमस्टॉप, सेफोरा, नॉर्डस्टर के गिफ्ट कार्ड 100-500 डालर कीमत के रूप में लेता है।

धोखाधड़ी के दौरान गैंग यूएस के लोगों के मोबाइल को एनीडेस्क से कनेक्ट कर मैजिक ऐप गूगल वाइस आदि ऐप पर पेमेंट कराकर एकाउंट बना लेते हैं और उनके मोबाइल से उस अकाउंट को लॉगआउट कर अपने मोबाइल पर लॉगिन कर लेते हैं। फिर इन ऐप का उपयोग गैंग जरूरत के मुताबिक यूएस के लोगों को डायरेक्ट कॉल करने के काम में लेते हैं और फर्जीवाड़ा किया जाता है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...