Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवक ने प्रेमिका के लिए की पत्नी और बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या,...

युवक ने प्रेमिका के लिए की पत्नी और बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या, खुद को बचाने के लिए रचा षड्यंत्र 

ललितपुर। मोहल्ला चांदमारी में रविवार देर रात करीब दो बजे प्रेमिका से बात कर रहे युवक ने विरोध किए जाने पर पत्नी और एक साल की बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। इसके बाद घटना को लूटपाट और हत्या का रूप देने के लिए उसने अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। सामान भी बिखेर दिया। लेकिन पुलिस जांच में वह फंस गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा (27) शादियों में सजावट का काम करता है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इसी बात को लेकर पत्नी मनीषा (22) से अक्सर उसका विवाद होता था। रविवार देर रात वह मोबाइल पर प्रेमिका से बात कर रहा था। तभी मनीषा की नींद खुल गई। पति को प्रेमिका से बात करते देख उसने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई।  गुस्साए नीरज ने कमरे में रखे क्रिकेट बैट से मनीषा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान उसकी एक साल की बेटी निपेक्षा जाग गई। नीरज ने उसको भी गला दबाकर मार डाला। पत्नी व बेटी की हत्या के बाद नीरज ने खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रचा। अलमारी में रखे सामान को फैलाकर खून से सने बैट को छिपा दिया।

अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उसने अपने मित्र को मोबाइल पर बताया कि घर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट कर उसकी पत्नी व पुत्री की हत्या कर दी। उसे भी घायल कर दिया है। यह सुनकर उसका मित्र और मोहल्ले के लोग घर पहुंचे और नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी ने एएसपी व सीओ सदर के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया। मोहल्ले व आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। किसी भी फुटेज में बदमाश नहीं दिखे।
इस कारण पुलिस को नीरज पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह टूट गया और उसने दोनों हत्याओं का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बैट भी बरामद कर लिया है। रात को जब मनीषा व नीरज पुत्री निपेक्षा के साथ कमरे में सो रहे थे तो नीरज मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। जब मनीषा सो गई तो नीरज प्रेमिका से लीड के जरिये बात करने लगा। इसी बीच मनीषा जाग गई और उसने नीरज को रंगे हाथ बातचीत करते हुए पकड़ लिया।
इससे दोनों में झगड़ा होने लगा। जब आरोपी नीरज पत्नी मनीषा को पीट रहा था तब मनीषा ने खुद को बचाने के लिए नीरज के हाथ में चार-पांच जगह पर दांतों से काटा था।
लेकिन तभी नीरज ने बैट से नीरज ने मनीषा को लहूलुहान कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आठ घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...