Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand यूट्यूब से सीखकर दो सगे भाई बना रहे थे कच्ची शराब, एक...

यूट्यूब से सीखकर दो सगे भाई बना रहे थे कच्ची शराब, एक गिरफ्तार, एक फरार

अल्मोड़ा। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में थाना देघाट पुलिस द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ग्राम फोटीकुआं में औचक चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी मय उपकरणों के साथ पकड़ा गया।

इस दौरान मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति फरार हो गया। देघाट पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 23 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये व कुल 28 टिन (लगभग 420 लीटर) कच्चा लहन बरामद होने पर मौके पर ही नष्ट किया गया। कच्ची शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त पूरन सिंह को गिरफ्तार कर उसके व फरार अभियुक्त पान सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी ग्राम फोटीकुआं देघाट अल्मोड़ा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना देघाट में एफआईआर पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।

मामले में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि दोनों अभियुक्त सगे भाई हैं और दोनों ने यूट्यूब से कच्ची शराब बनाना सीखा था, जिनका उद्देश्य कच्ची शराब को आस-पास के गाँवों में बेचकर लाभ अर्जित करना था। देघाट पुलिस की औचक चेकिंग के दौरान पूरन सिंह गिरफ्त में आया और दूसरा अभियुक्त पान सिंह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, मनोज पांडे तथा कांस्टेबल उपेंद्र यादव, नीरज बिष्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...