Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi परिवार के सामने महिला को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

परिवार के सामने महिला को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

दिल्ली। दयालपुर इलाके में एक युवक ने पत्नी को उसके माता-पिता के सामने ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता स्वालिया मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी व उसका परिवार उसे दहेज के लिए मारते-पीटते थे। परेशान होकर उसने अपने मायके में रहना शुरू कर दिया। रिश्तेदारों के समझाने पर दो जनवरी को परिजन स्वालिया को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि गाली-गलौज करने के बाद वह आरोपी ने सबके सामने ही उसे तलाक दे दिया। दयालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, स्वालिया अपने परिवार के साथ गली नंबर-7, चांदबाग, दयालपुर में रहती है। इसका मायका मूंगा नगर का है। पीड़िता ने बताया कि 27 दिसंबर 2022 को उसकी शादी सईद नामक युवक से हुई। शादी के कुछ ही दिनों बाद सास-ससुर और देवरों ने दहेज के लिए उसके साथ बुरा बर्ताव शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई जाती। शादी के कुछ माह बाद पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। इस बीच 15 नवंबर 2023 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। स्वालिया ने बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद भी कोई न तो बच्चे को देखने आया और न ही किसी ने उसका हालचाल जाना। इस दौरान रिश्तेदारों ने उनकी सुलह कराने का प्रयास किया।

बातचीत के बाद तय हुआ कि सईद पत्नी को अलग कमरा लेकर रखेगा। इस बीच दो जनवरी को परिजनों के साथ अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि यहां पर सास-ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। माता-पिता के कहने पर आरोपी सईद ने पूरे परिवार के सामने स्वालिया को तीन तलाक दे दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पांच जनवरी को उसके बयान पर पुलिस ने सईद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तलाक देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...