Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi मामा की बेटी पर युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, मामला...

मामा की बेटी पर युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, मामला दर्ज

नई दिल्ली। उत्तरी जिला के वजीराबाद इलाके में युवक को जिंदा जला दिया गया। दो दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त मोहम्मद नौमान (25) के रूप में हुई है। मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में नौमान ने मामा की बेटी पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि नौमान और आरोपी यवुती एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। हालांकि बाद में युवती के परिजनों ने नौमान से शादी के लिए इन्कार कर दिया। जिसके बाद युवती ने नौमान को अपने घर बुलाकर जिंदा जला दिया। वहीं युवती का दावा है कि नौमान ने उसके घर आकर खुद को आग लगाई है।

वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मरने से पहले दिए गए नौमान के बयानों के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने युवती के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक नौमान अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, संगम विहार, वजीराबाद में रहता था। परिवार में मां साजिदा बेगम के अलावा चार भाई हैं। भाइयों में नौमान चौथे नंबर का था। इनके पिता परिवार से अलग बागपत के रटौल गांव में रहते हैं। ग्रेजुएशन करने के बाद नौमान अमेजन में सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था। संगम विहार इलाके में ही नौमान के मामा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह आरपीएफ में तैनात हैं। इनके परिवार में एक बेटा व बेटी हैं।

नौमान के भाई इमरान ने बताया कि चार-पांच साल से नौमान की शादी की बाद मामा की बेटी से चल रही थी। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि नौमान युवती पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। शनिवार को युवती की मंगनी किसी और युवक के साथ होनी थी, इसलिए उसने लड़की के घर जाकर खुद को ही आग लगाई। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक तीन जनवरी की दोपहर को नौमान घर में था। उसके मोबाइल पर युवती ने कॉल कर अपने घर बुलाया। घर पहुंचते ही युवती ने नौमान से मोबाइल मांगा। मोबाइल देने पर पेट्रोल से भरा बोतल उस पर डाल दिया। नौमान को लगा कि वह मजाक रही है। इस बीच उसने माचिस जलाकर नौमान पर फेंक दिया, जिससे आग लग गई। वह चिल्लाता हुआ बाहर भागा। इस बीच पड़ोसियों ने कपड़ा डालकर आग को बुझाया। बाद में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। नौमान के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजन अब नौमान से उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। तीन-चार माह पूर्व इसको लेकर विवाद हुआ था।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...