Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi हवलदार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, मामला दर्ज

हवलदार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत, मामला दर्ज

नई दिल्ली। नशे में धुत यातायात पुलिस के हवलदार ने अपनी कार से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। चालक की शिनाख्त अमित झा (40) के रूप में हुई। घटना के बाद आरोपी हवलदार मौके से भागकर मायापुरी थाने पहुंच गया। अन्य ई-रिक्शा चालकों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की और बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाकर हल्का बल प्रयोग कर भगा दिया। मायापुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया गया। नशे में होने की पुष्टि के बाद आरोपी हवलदार मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना यातायात सर्किल को दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, मायापुरी की गली नंबर पांच में रहने वाला अमित झा ई-रिक्शा चालक था। शनिवार सुबह 8 बजे वह इलाके में ई-रिक्शा पर बैठकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आई एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। अमित के सड़क पर गिरते ही कार ने कुचल दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार को तेज गति से चलाता हुआ मायापुरी थाने पहुंचा। घटनास्थल पर मौजूद अन्य ई-रिक्शा चालक उसका पीछा करते हुए थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वहीं पुलिस घायल ई-रिक्शा चालक अमित को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने आरोपी कार चालक यातायात पुलिस के हवलदार को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह मायापुरी यातायात सर्किल में बतौर हवलदार तैनात है। आरोपी के नशे में धुत होने की पुष्टि हो गई है।

ई-रिक्शा चालक अमित झा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। अमित के भांजे आशीष ने बताया कि उसके मामा का परिवार पिछले साल दिसंबर में ही दिल्ली आया था। परिवार में उसकी मामी बबीता, तीन बेटियां बबली, लवली और अंजलि और सात साल का बेटा अतुल है। आशीष ने बताया कि पहले मामा पंजाब में रहते थे। वह वहां पर लेदर की फैक्टरी में काम करते थे। दिल्ली आने के बाद सागरपुर में किराये पर रहकर ई-रिक्शा चलाने लगे। परिवार में कोई और कमाने वाला सदस्य नहीं है। उन्होंने सरकार से परिवार के लिए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...