Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi मामूली कहासुनी में युवक ने नौवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर...

मामूली कहासुनी में युवक ने नौवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज 

हरियाणा। कुरुक्षेत्र के गुमथला गढू गांव में गुल्ली डंडा खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी में एक युवक ने नौवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक अन्य छात्र को भी चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त आदित्य 14 के रूप में हुई है। आरोपी ने आदित्य पर चाकू से कई वार किए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गुमथला गढू की अनाज मंडी में गांव के ही कुछ बच्चे गुल्ली डंडा खेल रहे थे। तभी दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद एक बच्चा अपने घर जाकर अपने बड़े भाई प्रिंस को बुला लाया। प्रिंस ने आते ही दूसरे गुट के बच्चे आदित्य और 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले शुभकरण पर चाकू से हमला कर दिया। प्रिंस ने चाकू से आदित्य की गर्दन पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। वहीं शुभकरण के मुंह और सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आदित्य के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर आदित्य ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी प्रिंस मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में गुमथला गढू चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएसपी रजत गुलिया का कहना है कि छात्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लिया गया है, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...