Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi उधार दिए रुपये मांगने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी...

उधार दिए रुपये मांगने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पंजाबी बाग में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि युवक उधार दिए एक हजार रुपये मांगने उसके घर गया था, जहां उसकी गैर मौजूदगी में युवक ने परिवार वालों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान पश्चिम विहार की जनता काॅलोनी निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है। वह अपने घर में ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 दिसंबर की दोपहर पुलिस को मादीपुर जेजे काॅलोनी में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।

पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था। शरीर पर चाकू के घाव थे। मृतक की शिनाख्त विनोद (29) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि विनोद अपने भाई लोकेश के साथ जेजे काॅलोनी में किराये पर रहता था। विनोद बेरोजगार था। पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

निरीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जेजे कॉलोनी और पश्चिम विहार के आसपास के 30 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक फुटेज में आरोपी कैद हो गया। फुटेज के जरिये पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने पश्चिम विहार और मुकुंदपुर में उसके कई ठिकानों पर छापे मारे। 25 दिसंबर को पुलिस ने मोहम्मद अब्दुल्ला को समता विहार, मुकुंदपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर घटना के समय पहने कपड़े, जूते और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिए।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...