Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP 14 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण कर चलती कार में किया...

14 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण कर चलती कार में किया दुष्कर्म 

उत्तर प्रदेश। यूपी के बुलंदशहर स्थित अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण कर चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने बुलंदशहर में एक चौराहे पर पुलिस चेकिंग देखकर उसे छोड़कर भाग गए। नगर कोतवाली पुलिस की सूचना पर पहुंची पीड़ित की मां ने अनूपशहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत 18 दिसंबर की रात को वह और उसके बच्चे घर पर ही मौजूद थे। रात करीब 9 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी आरोपी युवक दानिश खान उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।

घर का दरवाजा पीड़िता की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री ने खोला। इसके बाद आरोपी दानिश जबरन उनकी पुत्री को उठाकर कार से अपहरण कर ले गया। देर रात करीब दो बजे पीड़िता के फोन पर बुलंदशहर नगर कोतवाली से एक पुलिसकर्मी का फोन आया। जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी बेटी थाने पर मौजूद है। पीड़िता थाने पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान बेटी ने बताया कि दानिश नाम का युवक उसे घर से अपहरण कर ले गया था और स्याना अड्डा चौराहा के निकट पुलिस चेकिंग को देखकर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला था।

जिसके बाद पीड़िता अपनी बेटी को लेकर घर आ गई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह आरोपी युवक फिर से पीड़िता के घर जा पहुंचा। जिस पर पीड़िता ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथी पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...