Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi 5000 रुपए के लिए मां को मार डाला, टूकड़े कर सूटकेस में...

5000 रुपए के लिए मां को मार डाला, टूकड़े कर सूटकेस में भरा शव

संगम में बहाने की कोशिश करते पकड़ा गया

नई दिल्ली। बिहार के रहने वाले एक युवक की शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी मां की क्रूरता से हत्या कर दी। हरियाणा से आरोपी बेटा अपनी मां की लाश को सूटकेस में भरकर पहले गाजियाबाद आया फिर प्रयागराज पहुंचा। वह संगम में आधी रात को लाश प्रवाहित करने के लिए इधर-उधर घूम रहा था, इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने उससे पूछताछ की और सूट केस की तलाशी ली। सूटकेस खोलते ही पुलिस हैरान रह गई और पूरी वारदात की पोल खुल गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र आईआईटी की तैयारी कर रहा था। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि युवक गोपालगंज बिहार का रहने वाला हिमांशु है। वह अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ हरियाणा के हिसार में रहता था और वहां हिसार में ही काम करता था। 13 दिसंबर को हिमांशु ने अपनी मां से पांच हजार रुपये की मांग की। उसकी मां ने रुपए न होने की बात कहकर उसे पैसे देने से मना कर दिया तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया. इसके बाद उसने अपनी मां का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इस वारदात की भनक मकान मालिक को भी नहीं हो पाई। इसके बाद हिमांशु ने अपने मां के शव के टुकड़े कर एक बड़े से सूटकेस में बंद करके ठिकाने लगाने की सोची। सूटकेस में मां के शव को भरकर वह हिसार के हंसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से गाजियाबाद की ट्रेन पकड़ी और फिर गाजियाबाद से प्रयागराज की ट्रेन पकड़ी।

संगम पर वह अपनी मां के शव को प्रवाहित करना चाह रहा था पर अंधेरा होने से वह कुछ समझ नहीं पा रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और गश्त कर रही पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसने आवेश में आकर अपनी मां की हत्या की है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...