फरीदाबाद। जिले के सिकरौना पुलिस चौकी के अंतर्गत एक कॉलोनी में करीब तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का यह आरोप इलाके के ही एक किशोर पर लगा है। आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
बच्ची के स्वजन ने बुधवार को घटना की सूचना और शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल बादशाह खान अस्पताल में कराया था। बच्ची को किशोर ने लालच देकर अपने कमरे में बुलाया था। उस दौरान किशोर के स्वजन घर पर नहीं थे। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।







