Friday, September 18, 2026
Home Crime India बदमाशों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर करंट लगाकर की हत्या

बदमाशों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर करंट लगाकर की हत्या

वैशाली। बदमाशों ने शौच के लिए जा रही महिला को पकड़ कर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे करेंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के शरीर पर पाए गये निशानों से ऐसा प्रतीत होता है कि गैंगरेप के दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की है। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 06 की है। घटना बीती देर रात की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में महिला किसी काम से घर से निकली थी। उसके निकलते ही कुछ बदमाशों ने उसे घेर कर पकड़ लिया और महिला के घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित चौर के मोटर पम्प घर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। हैवानों की हैवानियत ऐसी कि गैंग रेप करने के बाद महिला को बिजली का करंट लगा कर मार डाला। परिजनों का कहना है कि मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। पति मेहनत मजदूरी करता है। घटना के दिन वह अपनी बहन के घर गया हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों को अगले दिन सुबह को तब मिली, जब पास के एक चाय नाश्ता के दूकान पर कुछ लोग कानाफूसी कर रहे थे। लोग एक दूसरे से महिला के एक अज्ञात अर्धनग्न शव के मिलने को लेकर बातचीत कर रहे थे। लोगों की बातें सुनकर परिजन भागे भागे घटना स्थल पहुंचे तो महिला के अर्धनग्न अवस्था में पड़े हुए शव को देखा।

महिला के शरीर पर कई जगहों पर दांत काटे का निशान भी था। परिजनों ने पड़ोस के ही एक परिवार पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने अपने गांव के ही मुनि लाल सहनी, राज कुमार सहनी, विश्वनाथ उर्फ गुलजारी सहनी को आरोपी बनाया है।  मृतका के पति का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने महिला को पकड़ लिया और अपने ही खेत में बने पानी पंप घर में लेजाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनका कहना है कि दरिंदों ने उसके शरीर को दांत से भी नोचा। फिर  महिला के सर को भी फोड़ दिया।

मौत नहीं होने पर इनलोगों ने महिला को फिर करंट भी लगाया। घटना की सूचना मिलने पर पातेपुर थाने की पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम में भेजने लगे। लेकिन तभी परिजनों ने चिकित्सकों को रोक दिया। परिजन अपने इस मांग पर अड़े रहे कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसके साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग करने लगे।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...