रायबरेली। थाना क्षेत्र के कुबेरी खेड़ा में दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते लाठी डंडे से वृद्ध को जमकर पीटा। घायल अवस्था में वृद्ध जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम कुबेरी खेड़ा मजरे राजामऊ में खेतों में राम बहादुर पुत्र बैजनाथ उम्र 60 वर्ष अपने खेत की मेड सही कर रहा था, तभी आधा दर्जन से अधिक दबंगो के द्वारा खेत में पहुंचकर वृद्ध को अकेला पाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
मेड को भी गिरा दिया, वृद्ध की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख हमलावर मौके से भाग निकले, घायल वृद्ध को पारिवारिक जनों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी लाया गया जहां वृद्ध का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।







