Saturday, November 28, 2026
Home Crime India भोपाल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, 40 वर्षीय आरोपी...

भोपाल विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय अमनदीप सिंह भामरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी का पति है और परिसर में बने आवास में रहता है।

रातीबड़ थाने के एसआई गौरव पांडेय के अनुसार, छात्रा का आरोपी के घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा कर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा को शादी का भरोसा दिलाकर अपने झांसे में ले लिया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अगस्त 2026 में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी छात्रा आरोपी से शादी करने को कहती, वह किसी न किसी बहाने से बात टाल देता था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने छात्रा से फोन पर बातचीत करना भी बंद कर दिया था।

आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर छात्रा बुधवार को रातीबड़ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में जिम ट्रेनर को 20 साल की सजा, 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला के साथ लंबे समय तक यौन उत्पीड़न और धमकी देने के मामले में अदालत ने जिम ट्रेनर...

दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर जेजे कॉलोनी इलाके में...

दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर

दिल्ली। राजधानी के बवाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसके घर के बाहर गोली मार दी। पूठ खुर्द क्षेत्र...

विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में...

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

नंदगंज । गाजीपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को...

दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

नई दिल्ली। बिहार से मादक पदार्थ लाकर हरियाणा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में उसकी सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस...

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। इस बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन,...