Saturday, November 28, 2026
Home Crime India गोहाना में पर्ची के खेल में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर...

गोहाना में पर्ची के खेल में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए युवक

सोनीपत। हरियाणा के गोहाना में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार दो युवकों ने पर्ची के खेल में रकम दोगुनी करने और 20 हजार रुपये जीतने का लालच देकर एक बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग को खेल में शामिल किया और फिर विश्वास जीतकर उनके हाथ से सोने की अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कोहला निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा संजय गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में रहता है। बुधवार को वह अपने बेटे से मिलने के लिए गांव से निकले थे। जब वह रोहतक-पानीपत रोड से स्कूल वाली गली होते हुए आगे पहुंचे तो रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

बुजुर्ग के मुताबिक, दोनों युवक पहले आपस में पर्ची का खेल खेलते रहे। कुछ देर बाद उन्होंने बलजीत सिंह को भी इसमें शामिल होने के लिए कहा। युवकों ने दावा किया कि खेल में हिस्सा लेने पर उनके पैसे दोगुने हो जाएंगे और जीतने पर 20 हजार रुपये मिलेंगे।

शिकायत के अनुसार, बुजुर्ग को भरोसा दिलाने के लिए एक युवक ने अपनी अंगूठी उतारकर सामने रख दी। इसके बाद आरोपियों ने बलजीत सिंह से भी उनकी सोने की अंगूठी उतरवा ली। इसी दौरान युवकों ने मौका पाकर उनकी अंगूठी अपने कब्जे में ली और वहां से भागने लगे।

पीड़ित ने बताया कि कुछ ही देर में पीछे से एक अन्य युवक भी बाइक लेकर पहुंचा, जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।

घटना के बाद बलजीत सिंह ने चोपड़ा कॉलोनी निवासी दीपक की मदद से पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में जिम ट्रेनर को 20 साल की सजा, 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला के साथ लंबे समय तक यौन उत्पीड़न और धमकी देने के मामले में अदालत ने जिम ट्रेनर...

दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर जेजे कॉलोनी इलाके में...

दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर

दिल्ली। राजधानी के बवाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसके घर के बाहर गोली मार दी। पूठ खुर्द क्षेत्र...

विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में...

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

नंदगंज । गाजीपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को...

दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

नई दिल्ली। बिहार से मादक पदार्थ लाकर हरियाणा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में उसकी सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस...

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। इस बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन,...